मंगलवार, 3 जनवरी 2012

नैतिकता क्यों है जरुरी

अभी कुछ समय पहले तहलका में एक खबर पढ़ी कि ब्रिटेन में अभिभावको की क्लास लगाई जा रही और उनको 100 पाउंड भी दिये जा रहे है। ताकि वह अपने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ा सके । अब इसे भारत के संदर्भ में देखा जाए तो काफी समय से भारत में भी नैतिक मूल्यों पर चर्चा हो रही है। नैतिक मूल्य क्या है? नैतिक मूल्य जहां व्यक्ति को अच्छा इन्सान बनाते है वहीं समाज में जीना भी सिखाते है।
नैतिक मूल्यों का विकास व्यक्ति की शिक्षा, समाज के परिवेश के साथ होता रहता है। पिछले एक दशक से नैतिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। इसके लिए कुछ हद तक हमारी आधुनिक शिक्षा जिम्मेदार है आज की शिक्षा अच्छे नागरिक की बजाए अच्छे कर्मचारी बना रही है। आज के नागरिकों के लिए नैतिकता कोई मायने नहीं रखती है। आधुनिकता के दौर में नैतिकता का अभाव हो गया है। पहले जहां अध्यापकों से भी नैतिकता की शिक्षा मिल जाती थी वही आज की आधुनिक शिक्षा में नैतिकता को इतना महत्व नहीं दिया जा रहा। नैतिकता के अभाव में हिंसा बढ़ती जा रही है। भारत में नैतिकता का पाठ पढ़ने के लिए अलग से शिक्षा देनी पड़ेगी । ब्रिटेन की तरह हमें भी अभिभावकों को शिक्षा व पैसे देने पड़ेगे ताकि वह अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा दें। कोई भी माता –पिता नहीं चाहता कि उनका बच्चा बिगड़ जाये । लेकिन आज के बदलते समाज और माता- पिता द्वारा बच्चों को समय न दे पाना भी इसका एक कारण है। नैतिकता की शिक्षा का विकास जीवन भर चलता रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें